नीट परीक्षा मामले में आरोपी संजीव मुखिया के परिजनों ने किया कई खुलासे, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगाया आरोप

 

संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी का राजनीतिक पैठ

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-नीट परीक्षा में हुई पेपर लीक मामले में नालंदा जिला से तार जोड़ने से एक बार पुनः नालंदा सुर्खियों में आ गया है। संजीव मुखिया और उनके पुत्र शिव कुमार नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत के बलवा गांव के रहने वाले  है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। आर्थिक अपराध इकाई की ओर से नालंदा के नगरनौसा और एकंगरसराय प्रखंड में छापेमारी की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है।

हालाकि स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।  संजीव कुमार के पिता जनक किशोर एवं उनकी माता यशोदा देवी ने बताया कि उनके पुत्र का इस मामले में किसी भी प्रकार का संलिप्तता नहीं है उन्हें राजनीति साजिश के तहत फसाया गया है। पर जनों ने सीधे तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उनके पुत्र पर आरोप लगाए हैं।

संजीव मुखिया और ममता देवी के बढ़ते राजनीतिक कुनबे से घबराकर यह राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है ताकि 2025 का विधानसभा चुनाव में ममता देवी नहीं उतर सके। उन्होंने बताया कि ममता देवी इसके पूर्व जदयू से हरनौत विधानसभा से प्रबल दावेदार थी।

लेकिन जेडीयू से टिकट नहीं मिलने से नाराज संजीव कुमार की पत्नी ममता देवी लोजपा ज्वाइन किया फिलहाल वर्तमान में लोजपा की सदस्य हैं और लोजपा के टिकट पर 2020 हरनौत से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ी थी। जी मीडिया की टीम ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर नगरनौसा भुतहाखार पंचायत के बलवा गांव पहुंची। जिसके बाद कई तरह के खुलासे हुए।

डीएनबी भारत डेस्क