ट्रेनिग करने गए खोदावंदपुर थाना के चौकीदार की बोधगया में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना के चौकीदार बरियारपुर पश्चमी वार्ड 13 निवासी स्व. फूल चंद्र यादव का 55 वर्षीय पुत्र मुशहरू यादव का निधन हृदयगति रुक जाने के कारण आरक्षी ट्रेनिंग सेंटर बोधगया में हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाकर्मियों व स्वजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि चौकीदार मुसहरू यादव विभागीय आदेश से गत 2 अप्रैल को अपने पांच अन्य साथी, गंगा महतो , राजा राम पासवान , अवधेश पासवान , सुरेश पासवान एवं रामबहादुर दास के साथ ट्रेनिग करने बोधगया ट्रेनिंग सेंटर गया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की अहली सुबह करीब चार बजे नित्यक्रिया से निवृत होकर पीटी ड्रेश में बैरक में तैयार होकर फील्ड में जाने वाला ही था। अचानक दिल का दौड़ा पड़ा और वो बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में उनके साथियों एवं वहां के अधिकारियों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी स्वजनों को दिया गया है। स्वजन बोधगया के लिए प्रस्थान कर गया है। पार्थिव शरीर शाम तक पहुंचने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा की मृतक हर दिल अजीज चौकीदार था। कर्तव्यनिष्ठ और वफादार कर्मी था। इनका अभाव सदा खलेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इन्होंने परिजनों को भी ढांढस बंधाया। मुसहरू के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे अपना विधवा शोभा देवी, पुत्र मनोज, रमेश, दिनेश, सनोज एवं पुत्री उषा कुमारी, संजू कुमारी, रेणु कुमारी को छोड़ गया है । जिनके रोने बिलखने से वहाँ का माहौल गमगीन हो गया है । पुत्र सनोज और पुत्री रानी दोनो अविवाहित है। अविवाहित पुत्री रानी की शादी को लेकर मृतक की विधवा शोभा देवी काफी गमगीन थी। स्थानीय मुखिया बाबू प्रसाद महतो, चौकीदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पासवान एवं थाना कर्मियों ने भी मुसहरू यादव के निधन पर शोक जताया है।

बेगूसराय संवादाता नीरज कुमार की रिपोर्ट