नवदंपति ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर के महा अभियान धरा मांगे हरियाली कार्यक्रम के तहत प्रखंड के चकयदु मालपुर ग्राम में नव दंपति ने चकयदु मालपुर गांव में अपने शादी के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। पौधा रोपण करते हुए नवदम्पत्ति आदित्य कुमार,विद्या भारती पिता मिथलेश कुमार ग्राम चकयदु मालपुर, प्रखंड खोदावंदपुर वही आदित्य ने कहा यह हम दोनों के लिए सुखद क्षण है। और ताउम्र याद रहेगा। जिस तरह हमारा जीवन बढ़ेगा पौधा भी वृक्ष बनकर समाज को छाया फल और आक्सीजन प्रदान कर उन्हें नया जीवन देगा।

तथा पर्यावरण को संरक्षित करेगा। साथ ही इस पौधे से जब फल की प्राप्ति होगी और मेरे माता-पिता व परिजन खाएंगे तो वे लोग मुझे याद करेंगे। इस मौके पर विद्या भारती ने कहा वृक्ष है, तो हरियाली है। ऑक्सीजन है, पर्यावरण में पर्याप्त प्राण वायु है,और तभी हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिल पाता है। उन्होंने लोगों से तन मन से समर्पित होकर पौधारोपण को हाथों-हाथ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर नवदम्पति द्वारा एक दर्जन से अधिक आम, आमला अमरूद के पौधा का रोपण करवाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में बहोरन महतो, मनीष कुमार, शुभम, सुप्रिया रानी इत्यादि नवयुवकों ने सहयोग किया।

नवयुवकों ने कहा कि हमारे समाज के लिए इस अवसर पर पौधरोपण करना प्रेरणादायक है। समाज के सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षित हो सके। अतिवृष्टि अनावृष्टि सुखार ऑक्सीजन की कमी जल संकट आदि जो संभावित प्राकृतिक आपदाएं रोज देखने को मिल रही है। उससे बहुत हद तक निजात पाया जा सकता है। इन लोगों ने जागरण के इस महा कार्यक्रम का बहुत-बहुत प्रशंसा किया समाज के हर वर्ग के लोगों को जागरण के इन महा अभियान में जुड़ कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आग्रह किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट