राज्यस्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 13 सदस्यीय बेगूसराय टीम गया के लिए रवाना

बेगूसराय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष संजय गौतम ने कहा राज्य स्तर पर हो रहे प्रतियोगिता में बेगूसराय की टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तीरंदाजी खेल को जिला में बढ़ावा देनें के लिए पहल की मांग की।

बेगूसराय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष संजय गौतम ने कहा राज्य स्तर पर हो रहे प्रतियोगिता में बेगूसराय की टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तीरंदाजी खेल को जिला में बढ़ावा देनें के लिए पहल की मांग की।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता ओपन बिहार स्टेट में भाग लेने के लिए बेगूसराय जूनियर तीरंदाजी 13 सदस्यीय टीम 07 अगस्त सोमवार को बेगूसराय से तीरंदाजी संघ बेगूसराय अध्यक्ष संजय गौतम की उपस्थिति में कोच लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में गया रवाना हुई।

टीम को रवाना करते हुए तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष संजय गौतम ने कहा बेगूसराय के युवा खेल के हरक्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति से राज्य और देश स्तर अपनी पहचान बना रहे हैं। और मेरा पूरा विश्वास है कि राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही बेगूसराय की जूनियर टीम राज्य स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

13 सदस्यीय टीम के सभी खिलाड़ी कुशल प्रशिक्षक के नेतृत्व में लगातार प्रैक्टिस में हैं। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन से मदद मिलेगी तो हमारे बच्चे और बेहतर करेगें। और बेगूसराय में तीरंदाजी खेल का विकास होगा। यहां के युवाओं और बच्चों में असीम संभावनाएं हैं।

13 सदस्यीय बेगूसराय तीरंदाजी टीम में धानवी, तनवी, निष्ठा, श्रद्धा, अपर्णा, अनिका, प्रीशा, विश्वास, सौमील विश्वास, आत्मप्रकाश, अविनाश, अर्षित शामिल हैं। यह प्रतियोगिता खेल परिसर, पुलिस लाइन, गया में आयोजित होगी।

वहीं मौके पर बेगूसराय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष समित विश्वास, सचिव विजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य उमंग अग्रवाल, रामसागर सिंह, रमेश कुमार, सुधिष्ट कुमार, वंदना कुमारी, शोभना, वंदना, लक्ष्मी कुमारी, अनिता कुमारी सहित उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं विभिन्न खेलप्रेमी ने जूनियर तीरंदाजी टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

Begusarai