नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व गिरिराज सिंह को तीसरी बार मंत्रीमंडल में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में खुशी

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर देश भर के एनडीए कार्यकर्ताओं में जहा खुशी का माहौल बना हुआ है। वही एनडीए के कार्यकर्ता समेत समर्थक पटाखा फोरकर रहे हैं। इस खुशी में एक दुसरे से गले मिलते हुए, मिठाई खिलाकर एक दुसरो के बीच खुशी मना रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में एक तरफ जहां नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी है तो वही दुसरी तरफ बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर से केन्दीय मंत्री बनाये जाने पर पूरे बेगूसराय में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस खुशी के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ साथ सांसद गिरिराज के परिजन भी एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

बताते चले की बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के बड़े भाई कमल प्रसाद सिंह और उनकी धर्मपत्नी भतीजा सिद्धार्थ सिंह पुत्रवधु गीतांजली सिंह अपने आवास पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हे मंत्रीमंडल मे सामिल होने किए जाने को लेकर जश्न मनाया।

डीएनबी भारत डेस्क