राजगीर में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का किया गया

सैकड़ों की संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में पहुंच वन भोज का आनंद लिया।

सैकड़ों की संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में पहुंच वन भोज का आनंद लिया।

डीएनबी भारत डेस्क 

ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नालन्दा एवं राजगीर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित जिले के भी कई जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष यहां वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सबों को खिचड़ी और चोखा का स्वाद चखाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह तो एक बहाना है। इसी बहाने जिले भर के कार्यकर्ताओं का यहां मिलन समारोह होता है तथा कार्यकर्ताओं व आम जनता का दुख दर्द का जानने तथा उसका निदान करने का मौका मिलता है।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह के द्वारा 22 जनवरी को सरकारी अवकाश के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब आरसीपी सिंह 12 सालों तक सत्ता में रहे तब उन्होंने इस तरह का सवाल क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में इतने सालों में रहने के बावजूद योजना की राशि को किस जगह खर्च किया। क्योंकि नालंदा जिले में कहीं भी एक भी योजना का बोर्ड दिखाई नहीं देता है। इसका आज तक कोई हिसाब नहीं है। जनता को हिसाब देना चाहिए।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

Nalanda