नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग पासवान

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी मवेशी हॉट मैदान में पूर्व विधायक सतीश कुमार के अगुआई में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पार्टी के बैनर तले विस्तार अभियान जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शिरकत की।

चिराग पासवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार नीतीश कुमार है। तभी तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में ही उनके प्रति ज्यादा विरोध देखा जा रहा है। बिहार की जनता ने 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हकीकत में इस बार 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खाता तक खुलने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा शब्दों की मर्यादा का पक्षधर रहा हूं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से बोलते बोलते कभी गलत शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ना ही उनके पद को की गरिमा को शोभा देता है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश