नालंदा: मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत संचालित शांति कुटीर की ऊंची छत से विक्षिप्त महिला ने लगाई छलांग, महिला की हुई दर्दनाक मौत

अधिकारियों में मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका, भागन बीघा ओपी थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है। जहां भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के मोरातालाब में मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना अंतर्गत संचालित शांति कुटीर की ऊंची छत से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने छलांग लगा दी। जिससे महिला की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक सुरक्षा एवं पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई।

शांति कुटीर में कार्यरत कर्मियों ने कहा कि महिला छत पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह ऊंची छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस शांति कुटीर का उद्घाटन छह माह पूर्व नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया था। जिसमें दीक्षा वृद्धि को दूर करने के उद्देश्य कई महिला भिक्षुओं को रखा गया था। वर्तमान में इस कुटीर में कुल 46 लाभार्थियों को रखा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसएसपीओ संजय जायसवाल भागन बीघा थाना ध्यक्ष शैलेश कुमार झा के अलावे फॉरेंसिक टीम की घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही सदर एसडीपीओ तो संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पुलिस अस्पताल भेजा जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क