डीएनबी भारत डेस्क
बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में मिथिला की बहू एवं मिथिलांचल की बेटी डॉ सुनीति झा के निधन से बुद्धिजीवियों, साहित्यप्रेमियों में शोक की लहर है। बेगुसराय की बेटी एवं समस्तीपुर जिला के पटसा गांव की बधू तथा पटना के द्वारिका कालेज की सेवानिवृत प्राध्यापिका डॉ सुनीति झा का आकस्मिक निधन कोयम्बटूर में हो गया। बताते चलें कि डॉ प्रो सुनिती झा पटना विश्वविद्यालय के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान डॉ वासुकी नाथ झा की धर्मपत्नी थी तथा विश्व विधापति परिषद् के महिला प्रकोष्ठ की प्रधान थी।
इनके पति प्रो वासुकी नाथ झा मैथिली साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में एक हैं, जिन्हें इसी वर्ष साहित्य अकादमी दिल्ली से मैथिली भाषा में सम्मानित किया गया है। ये विश्व विधापति परिषद् के मानद संरक्षक भी हैं। प्रो सुनिती झा के निधन से सम्पूर्ण मैथिली समाज मर्माहत हैं।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट