बेगूसराय नगर निगम में अतिक्रमण हटाने को लेकर मेयर प्रतिनिधि व पुर्व उप मेयर आपस में भिड़े

मेयर प्रतिनिधि व उप मेयर की आपस में कहासुनी वीडीयो हुआ वायरल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान रविवार को पूर्व मेयर और पूर्व उप मेयर आपस में भीड़ गए और दोनो के बीच काफी देर तक कहा सुनी होती रही। पूर्व उप मेयर राजीव रंजन पूर्व मेयर संजय सिंह पर बिना आदेश और बिना मजिस्ट्रेट के सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने पर विरोध जताया तो वही संजय सिंह राजीव रंजन पर अतिक्रमण के नाम पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी। पूर्व मेयर संजय सिंह और उपमेयर राजीव रंजन के बीच की कहा सुनी का यह वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहें इस विडीयो में पूर्व उप मेयर राजीव रंजन पूर्व मेयर संजय सिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान का नेतृत्व करने का विरोध जताया तो संजय सिंह खुद को मेयर का प्रतिनिधि बताते रहें। जिस पर राजीव रंजन कुमार ने नगर निगम में ऐसा कोई पद होने का विरोध जताया तो दोनो एक दुसरे से उलझते हुए नजर आएं। संजय सिंह ने पूर्व उप मेयर और वर्तमान में वॉर्ड पार्षद को राजनिति नही करने की नसीहत दी। इस वीडियो में आम लोग भी संजय सिंह को बिना जगह दिए सड़क किनारे की दुकान को हटाने का विरोध करते देखे गए।

बताते चले की बेगूसराय में पिछले कई दिनो से शहर में अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व नगर निगम के पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर के पति संजय सिंह,नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या मे सफाई कर्मी इस आभियान में जुटे हुए है। नगर निगम द्वारा इस आभियान का विरोध फुटपाती दुकानदार कर रहें है। इसी कड़ी में रविवार को बस स्टैंड के पास अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान पूर्व मेयर संजय सिंह एवं पूर्व डिप्टी मेयर राजीव रंजन के साथ नोकझोक शुरू हो गया।

बताते चले की पूर्व मेयर और पूर्व उप मेयर के बीच लंबे समय से राजनीतिक प्रतिद्वंदता है। वर्तमान में पूर्व मेयर संजय सिंह किसी वार्ड का कोई प्रतिनिधित्व नहीं करते है जबकि राजीव रंजन वर्तमान में वॉर्ड पार्षद का चुनाव जीत कर वॉर्ड पार्षद है। मेयर पति होने के नाते संजय सिंह द्वारा अतिक्रमण आभियान का नेतृत्व करने पर सवाल खड़ा कर मेयर को उनकी हैसियत दिखाने की कोशिश की तो वही संजय सिंह खुद को मेयर प्रतिनिधि होने का दावा कर पहली बार अपनी सांख बचाते हुए देखे जा रहें है।

अब देखना यह है की इस नोक झोख का असर अतिक्रमण हटाने के आभियान पर कितना पड़ता है।वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं अतिक्रमण हटाने के नाम पर पूर्व में और पूर्व उपमेयर में हुई जबरदस्त नोक झोक। इस दौरानपुर उपमेयर राजीव रंजन ने पूर्व में संजय सिंह को कह रहा है किसके आदेश से यहां से अतिक्रमण हटा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बता रहे हैं कि नगर निगम के द्वारा आदेश दिया गया है इसी के आदेश पर इस जगह से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। तभी पूर्व उपमेयर राजीव रंजन कहते आप कौन हैं तो इससे लेकर पूर्व मेयर संजय सिंह ने कहा कि हम मेयर के प्रतिनिधि है। इसलिए हम हमको आदेश मिला है अतिक्रमण हटाने का। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है। क्योंकि पूर्व में संजय सिंह और पूर्व उप मेयर के बीच नोकझोंक तस्वीर आने के बाद।

डीएनबी भारत डेस्क