शेखपुरा का मो रूमान अशरफ 489 अंक लाकर बना बिहार मैट्रिक टाॅपर

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एकबार फिर लड़कियों ने मारी बाजी।

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एकबार फिर लड़कियों ने मारी बाजी।

डीएनबी भारत डेस्क 

लगभग 16 लाख से ज्यादा मैट्रिक के छात्र छात्राओं का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। जब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने दोपहर 1:30 बजे दिन में बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर की। इस बार शेखपुरा जिला के इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र मो रुम्मान अशरफ ने 489 अंक 97.8% अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप करते हुए प्रथम स्थान लाया है।

वहीं भोजपुर निर्मला शिक्षा भवन की छात्रा नम्रता कुमारी और औरंगाबाद प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ज्ञानी पूर्णिमा ने 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से बिहार में सेकंड टॉपर बनी है।

वहीं हाई स्कूल नालंदा की छात्रा संजू कुमारी, उत्क्रमित मा स्कूल पश्चिम चंपारण की छात्रा भावना कुमारी और पीवी हाई स्कूल लखीसराय के छात्र जय नंदन कुमार पंडित ने 484 के साथ संयुक्त रूप से बिहार में तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं टीएन गर्ल्स हाई स्कूल खगड़िया की छात्रा नेहा प्रवीण, उत्क्रमित माध्यमिक हाई स्कूल जमुई की छात्रा श्वेता कुमारी और ज्ञानेश्वरी हाई स्कूल गोपालगंज की छात्रा अमृता कुमारी, स्नेहा कुमारी (महिला पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद, विवेक कुमार (माले बी टी हाई स्कूल किशनपुर समस्तीपुर, शुभम कुमार (माले सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई) ने संयुक्त रूप से 483 अंक लाकर बिहार टाॅपर में चौथा प्राप्त किया।

वहीं बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा हाई स्कूल मेघौल के छात्र सुधांशु कुमार और नगर निगम क्षेत्र बेगूसराय के बीपी इंटर कॉलेज के छात्र सुकेश सुमन ने 481 (96.2%) अंक लाकर संयुक्त रूप से बिहार टॉपर में अपना पांचवा स्थान बनाया है।

 

#bihar#biharboardresult