खोदावंदपुर में लोगों ने सुनी पीएम की ‘मन की बात’

 

डीएनबी भारत डेस्क 

देश की जनता के बीच छिपे अनंत क्षमता को आगे बढ़ाने तथा देश दुनिया को उससे रूबरू करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा “मन की बात” कार्यक्रम का आज सौवां संस्करण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा अपने अंदर छिपी हुई गुणों को एक दूसरे के साथ साझा किया। केंद्र प्रधान डॉ राम पाल ने जिले के प्रगतिशील किसान बृजेश जी का उदाहरण दिया जिनका जिक्र प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया था और अन्य किसानों को उनकी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों जैसे आवारा पशु प्रबंधन मॉडल, पेड़ के बदले पेन, धान नर्सरी व्यवसाय, सहभागी बीज उत्पादन कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती आदि के बारे में भी जानकारी साझा किया गया। महिला किसानों ने हरित खाद के व्यवहार की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर पाटिल तथा शोध सहायक अभय रंजन आदि मौजूद थे।

खोदावंदपुर से नितेश कुमार