घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले विष्णु देव यादव का पुत्र मिथलेश कुमार यादव के रूप में की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के ऊपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है।
घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले विष्णु देव यादव का पुत्र मिथलेश कुमार यादव के रूप में की गई है। घायल मिथिलेश यादव की पत्नी ने बताया है कि बड़े भाई के द्वारा घर पर चढ़कर गाली गलौज कर रहे थे। तभी मिथिलेश के द्वारा इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर बड़े भाई ने धारदार चाकू निकाल कर उसे पर हमला कर दिया।
डीएनबी भारत डेस्क