बेगूसराय में मामुली विवाद में भाभी ने अपने ही देवर को चाकू से गोद गोद कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां मामूली विवाद में भाभी ने अपने ही देवर को चाकू से गोद गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। चाकू के हमले में देवर बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में देवर को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

वही घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है। घायल युवक की पहचान बखड्डा गांव के रहने वाले अनिल कुमार चौधरी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल अनिल कुमार चौधरी ने बताया है कि मामूली विवाद बच्चों के साथ हुआ था।

इसी विवाद को लेकर भाभी मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रही थी। तभी हम इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर भाभी ने चाकू निकाला ताबड़तोड़ मुझ पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है की चाकू से कई जगह गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया है कि मेरी भाभी दबंग की तरह करती है।

लगातार मेरे पत्नी के साथ और मेरे बच्चे के साथ मारपीट भी करती रहती है। फिलहाल इस घटना की सूचना घायल अनिल कुमार चौधरी ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क