मजदूरी करने हैदराबाद गए खोदावंदपुर के युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर से मजदूरी करने 10 दिन पहले हैदराबाद गए एक मजदूर नवयुवक की मौत हैदराबाद में हो गई। मृतक नवयुवक बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव स्थित वार्ड नं 13 के मो जुबैर का 19 वर्षीय पुत्र मो महताब है। मृतक का शव हैदराबाद से बीती देर रात्रि में तेतराही गांव एम्बुलेंस से लाया गया। शव गांव आते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि महताब 13 अगस्त को मजदूरी करने अपने घर से हैदराबाद गया था। उसकी तबियत 21 अगस्त को अचानक बिगड़ गयी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक  उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गांधी हॉस्पिटल सिकंदराबाद रेफर कर दिया। गांधी हॉस्पिटल सिकंदराबाद में अपना दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महताब अपने चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। महत्त्व की मौत से उसके भाइयों मो आफताब, मोआसिफ, मो रेहान एवं बहन मनतसा प्रवीण, सबानाज प्रवीण, आयत प्रवीण तथा मां रैतुन खातून का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव को तेतराही गांव के  कब्रिस्तान में दफन किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट