दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र इलाके के अलीनगर गांव में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगो ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। दरअसल उपरामा गांव निवासी कुमकुम देवी की शादी सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी रविंद्र पासवान से डेढ़ साल पूर्व हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप लगाते हुए कहा की शादी के कुछ महीने बाद पति रविंद्र पासवान के द्वारा अपनी ही पत्नी से दहेज की मांग करने लगा।

दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए की मांग को लेकर अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पति रविंद्र पासवान का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध भी चल रहा था। जिसका विवाहिता अक्सर विरोध करती थी। मृतका कुमकुम देवी के परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष के लोगों नहीं की है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा