अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बछवाड़ा के तीन शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

डीएनबी भारत डेस्क 

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए बछवाड़ा की तीन शिक्षिकाओं को रविवार को समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

टच बाय नामक संस्था के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दलसिंहसराय के एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बछवाड़ा प्रखंड की तीन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित की प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर की शिक्षिका पूनम कुमारी और मध्य विद्यालय गोरापुर की शिक्षिका डॉ रानी चौधरी को प्रसिद्ध किसान चाची के हाथों पाग और माला पहना कर प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और चादर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि महिलाएं आज अपने हुनर के बल पर हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। आज महिलाएं किसी के सहारे की मोहताज नहीं हैं बल्कि वह अपने परिवार की विकास में पुरुषों के साथ बराबर की भागीदार बन कर काम रही है।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट