नालंदा: छठ पूजा के दौरान 50 लोगों के सोने की चैन मंगलसूत्र चोरी,पकड़ी गई 2 महिला चोर

मोरा तालाब छठ मेला के दौरान पचास लोगो के सोने की चैन मंगलसूत्र के ऊपर महिला चोरों की गैंग ने किया हाथ साफ,दो महिला चोर की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले, मॉब लिंचिंग से बची महिला,भागन बीघा ओपी थाना की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी थाना क्षेत्र इलाके के मोरा तालाब छठ घाट पर उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गई, जब अचानक दो महिला चोर को चोरी के आरोप में भीड़ में शामिल स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा पीटना शुरू कर दिया। दरअसल मोरा तालाब छठघाट पर अपने परिवार के संग छठ वर्ती अर्घ्य  दे रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला चोर की सक्रिय गैंग के द्वारा मेले में आए हुए वर्तियो के गले में पहने हुए सोने की चेन और मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया।

दर्जनों छठ वर्तियों एवं श्रद्धालुओं के गले की सोने की चेन और मंगलसूत्र महिला चोर ने चुरा लिया। सोने के गहनों पर हाथ साफ करने के दौरान दोनों महिला चोर भीड़ के हत्या चढ़ गई। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। दोनों महिला चोर मॉब लिचिंग के शिकार होने से बाल बाल बच गई।

इस घटना में पीड़ित दर्जनों फरियादी भागन बीघा ओपी थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थाने में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों ने पुलिस के सामने ही दोनों महिला चोर की जमकर पिटाई कर दी। दोनों महिला चोर ने करीब 50 लाख के सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा