विधायक राजवंशी महतो एवं बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी इस प्रखंड क्षेत्र में अब जोर पकड़ने लगा है। मौसम के चढ़ते तापमान के साथ-साथ राजनीतिक तापमान भी सातवें आसमान पर है। एनडीए और गठबंधन के प्रत्याशियों द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता और जीबी बैठक के पश्चात अब प्रखंडों में चुनाव कार्यालय खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव कार्यालय खोलने में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाजी मार लिया है।
पहली बार प्रखंड मुख्यालय स्थित खोदावंदपुर बाजार में महागठबंधन के प्रत्याशी द्वारा प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। खोदावंदपुर बाजार स्थित चंद्रशेखर साहू के मकान में महागठबंधन का चुनावी कार्यालय खोला गया है। जिसका उद्घाटन शनिवार की शाम स्थानीय विधायक राजवंशी महतो एवं बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया और लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को हसवा गेहूं की बाली छाप निशान पर बटन दबाकर अपार बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट