डीएनबी भारत डेस्क
सोमवार को महागठबंधन का एक शिष्टमंडल समस्तीपुर के जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौपा तथा जिले में बदहाल कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया l शिष्टमंडल में शामिल समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मोरवा विधायक रणविजय साहू, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबु तमीम, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो तथा भाकपा के वरीय नेता सुधीर देव ने विगत दिनों आंदोलन कर रहे हकीमाबाद के छात्रों तथा महिलाओं पर किए गए लाठी चार्ज, नगर थाना कांड संख्या 197/24 तथा कांड संख्या 198/24 में निर्दोषों को आरोपित करने, वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की निर्मम हत्या, ताजपुर के रहीमाबाद निवासी मोo कुरैशी के साथ विद्यापतिनगर में मॉब लिंचिंग की घटना तथा जिले में बदहाल कानून व्यवस्था की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया l
पूर्व विधायक अशोक वर्मा, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबु तमीम, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा के वरीय नेता सुधीर कुमार देव, राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, कांग्रेस नेता परमानंद मिश्रा, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, राजद महासचिव मोo परवेज आलम, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo फैयाज अहमद, माकपा नेता सत्यनारायण सिंह, भाकपा नेता रामऔतार ठाकुर, कांग्रेस नेता सूरज राम, राजद नेता करण भास्कर आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट