बिहारशरीफ में महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद

 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनती है देश का बचा खुचा संविधान भी खत्म हो जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव में नालंदा संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में बिहार शरीफ के निधि सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के अलावे महागठबंधन के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।

मीडिया को संबोधित करते भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव पूरे देश के लिए निर्णायक लड़ाई है। बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ जनता के खिलाफ जंग लड़ रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनती है देश का बचा खुचा संविधान भी खत्म हो जाएगा। पहली बार पूरे देश में लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

नालंदा। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्या ने कहा की इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। इंडिया गठबंधन में नई-नई पार्टी शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन इंडिया गठबंधन मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के लोग एनडीए से उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बदलाव लाना चाहते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क