खगड़िया: माघी पुर्णिमा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के रहीमपुर गांव से माघी पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को शोभा  यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान के साथ ग्रामीणों महिला पुरूषो ने भाग लिया। वही शोभा यात्रा रहीमपुर गांव से निकाल कर गांव घुमाते हुए आगवानी गंगा घाट पहुंचा।

रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा विष्णु भगवान की जय,गंगा माता की जय,मां लक्ष्मी की जय के नारे लगा रहे थे। जयकारे से पुरा इलाका भक्तिमय से गुंजायमान हो रहा था। वही आयोजक मंडल ने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व है।  माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है।

माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर पूजा पाठ के उपरांत दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है जो पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है वो मनुष्य के जीवन के अंत होने के बाद भी रहता है। सनातन धर्म के मान्यता के अनुसार ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  मौजूद थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट