रुझानों में एनडीए इतनी सीटों पर आगे, तो इंडिया…

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव का मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। ताजा रुझानों के अनुसार देश भर में एनडीए करीब 250 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन भी 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। इसके साथ ही बिहार में भी एनडीए करीब 26 सीटों पर आगे है और इंडिया गठबंधन करीब 9 सीटों पर आगे है। बात करें अगर बिहार के हॉट सीटों की तो पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं जबकि पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती, काराकाट लोकसभा से उपेंद्र कुशवाहा, बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।

इसके साथ ही गया से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। सीवान से विजयलक्ष्मी कुशवाहा आगे चल रही हैं। नालंदा से कौशलेन्द्र कुमार आगे चल रहे हैं जबकि खगड़िया से राजेश वर्मा आगे चल रहे हैं। जबकि आरा से आर के सिंह आगे चल रहे हैं। गोपालगंज में डॉ आलोक सुमन आगे चल रहे हैं जबकि सारण में राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं।