लव मैरिज शादी के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर महिला पर दवाब बनाने के साथ की गई मारपीट, पुलिस कर रही है जांच

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले में 12 साल पहले सीतामढ़ी की कुमारी दिव्या ने सरफराज से लव मैरिज शादी की थी। अब पति की शौतेली मां दिव्या पर धर्मपरिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। आज जब वह घर पर अकेली थी तो सास कुछ लोगों के साथ मारपीट की। दिव्या को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने वाली कुमारी दिव्या जो मूलतः सीतामढ़ी की रहने वाली है। वह महिंद्रा कंपनी में मार्केटिंग का काम करती थी। इसी दौरान साथ काम करने वाले शहर के धर्मपुर के सरफराज से उसकी नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। दिव्या ने बताया कि शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो उसकी सौतेली सास उनके पति को धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव देने लगी।

जिससे आये दिन विवाद बढ़ता गया। इस दौरान दंपती पर कई बार हमला भी हुआ। विवाद काफी बढ़ जाने पर दिव्या अपने पति सरफराज के साथ घर छोड़ दिया।वह शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने लगी। जहां जानकारी के बाद से उसे पुनः प्रताड़ित किया जाने लगा। आज जब वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मो. परवेज आलम आदि लोगों ने यह कहते हुए उसके साथ मारपीट किया की अब तक तुमने धर्म परिवर्तन क्यों नहीं किया।

वही आरोपी मो. परवेज ने बताया कि दोनों ने शादी की थी। इससे उसका कोई लेना देना नहीं है। उनकी जमीन स्टेट ट्यूबेल के पास है। उनका भाई जमीन घेर रहा था। जिसका उसने विरोध किया। जिस पर उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट