भगवानपुर प्रखंड में जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने दर्जनों लोगों को दिलाई कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

 

राहुल गांधी के द्वारा किए गए नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा में पूरे भारत में मिले अपार समर्थन एवं सफलता से पूरे भारत के लोग का कांग्रेस पार्टी में बढते अपना विश्वास को जाहिर करता है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बनहारा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास से प्रभावित होकर रविवार को शिव शक्ति नगर सहिलोरी में स्थापित दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के प्रतिमा के समक्ष भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह के द्वारा सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। इस दौरान सभी को फूलमाला कांग्रेस पार्टी के गमछा से सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा किए गए नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा में पूरे भारत में मिले अपार समर्थन एवं सफलता से पूरे भारत के लोग का कांग्रेस पार्टी में बढते अपना विश्वास को जाहिर करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भगवानपुर प्रखंड में एक सम्मेलन का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से दूर कर कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपने का मन जनता बना चुकी है।जिसका संकेत कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली है। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, पूर्व प्रमुख लाल बाबू पासवान, कांग्रेस पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष मो युनीश, रामचंद्र तांती,रामाश्रय राय, अशोक महतो, रामाशीष सहनी, परमानंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सदस्यता लेने वाले में मो महताब,मो शाहंशा,मो औरंगजेब, मो राजा,मोसरफराज,मो साजीद,मो जावेद,मो संजर आलम, मो आरिफ सहित दर्जनों लोगों शामिल हैं ।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट