प्रधानमंत्री के कुशल रणनीति विश्व मे भारत पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बना ­- अशोक चौधरी

 

शाम्भवी चौधरी को ऐतेहासिक मतों से विजयी बनाबे:­अशोक चौधरी

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर लोकसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शहर के होटल कैलाश इन मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने संचालन जद यू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह ने किया।

बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्री अशोक चौधरी ने उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से 10 वर्षों में देश मे विकास का गंगा बहाया और प्रधानमंत्री के कुशल रणनीति विश्व मे भारत पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बना। नरेंद्र मोदी ने किसानों, महिलाओं और गरीब युवाओं को मजबूत करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।

अशोक चौधरी ने  लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को आभार व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार से कि शाम्भवी चौधरी को देश के सबसे कम उम्र का उम्मीदवार बनाया है, यह समस्तीपुर लोकसभा के मतदाताओं के लिए यह सौभाग्य की बात है। शाम्भवी अगर समस्तीपुर से जीतती है तो यहाँ के क्षेत्रों का चहमुंखी विकास होगा और समस्तीपुर बिहार में विकसित जिला के रूप में स्थापित होगा।

सभा को सम्बोधित करने वालो में हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी, महिला आयोग की अध्य्याय अश्वमेध देवी,  विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी, रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र पासवान, वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, हायाघाट विधायक रामचंद्र साह, कुशेश्वर विधायक अमन हजारी, पूर्व विधायक मंजू कुमारी, भाजपा नेता सुशील चौधरी, लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, राम सुमरन सिंह, लोकसभा संयोजक प्रभात ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, राजीव चौधरी,

प्रेमदास, लोजपा नेता शाहनवाज कैफी, अनन्त कुशवाहा, सुंदेश्वर राम, जय कृष्ण झा, अजित चौधरी, जज सामंत प्रजापति, भाजपा जिला प्रवक्ता विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह  भाजपा नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान,विधान सभा संयोजक प्रदीप साह शिवे,्,जद यू जिला मीडिया प्रभारी अनस रिजवान,अनिल साह, प्रदीप साह, उप प्रमुख राजेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, जद यू नेता तकी अख्तर, बनारसी ठाकुर, मनीष कुमार, भाजपा नेता कृष्ण कुमार वीरेंद्र यादव, अमित सिंह, दीपक मंडल, अमित सम्राट राजू पटेल सहित इत्यादि रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट