तेघड़ा में क्षेत्रीय विकास को लेकर जन संवाद का आयोजन

विभिन्न गॉंवों से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये। जन संवाद के दौरान तेघड़ा के ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला जन संवाद मंच द्वारा रविवार को तेघड़ा में क्षेत्रीय विकास हेतु जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तेघड़ा के विभिन्न गॉंवों से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये। जन संवाद के दौरान तेघड़ा के ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन0 किया गया।

तेघड़ा के स्थानीय विकास को बेगूसराय के सम्पूर्ण विकास का अहम बिंदु माना गया। तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के सचिव पवन ठाकुर द्वारा तेघड़ा के ज्वलंत मुद्दों के तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। विचार मंथन का आयोजन शिशु शिक्षा संगम पब्लिक स्कूल के चेयरमेन साकेत कुमार द्वारा की गयी।

मंच संचालन शिक्षाविद सच्चिदानंद पाठक द्वारा किया गया। जन संवाद के दौरान बेगूसराय ज़िला पूर्व सैनिक संघ के ज़िला सचिव एवं मीडिया प्रभारी सहित अनेकों पूर्व सैनिक, तेघड़ा नगर परिषद् के चेयरमैन प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद सिंह,

सचिव पवन ठाकुर, दुलारपुर मठ के महंथ व् मुखिया प्रणव भारती, आधारपुर के पूर्व मुखिया कृष्णमोहन सिंह,प्रो0 नीरज कुमार, कांग्रेसी नेता शम्भू प्रसाद सिंह, समाजसेवी कौशल किशोर, मुकेश मिश्रा, छात्र नेता शम्भू देवा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क