कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर में किसानों के बीच मधुमक्खी पालन को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में शुक्रवार से चार दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमेंं प्रशिक्षक सह विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉक्टर नागणगौरा पाटिल ने प्रशिक्षणार्थी किसानों को मधुमक्खी जीवन के मुख्य कार्य जैसे फूलों का खोज ,मत रंग लाना, पराग लाना ,छत्ते को पहरा देना, शहद बनाने का तरीका छाते का तापमान नियंत्रण और मधुमक्खी पालन कैसे प्रारंभ करें, जैसे कितने कॉलोनी से प्रारंभ करें, कब शुरू करें, पैसे का प्रबंध कैसे होगा।

इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप चाहे तो राज्य और केंद्र सरकार से अनुदान अथवा बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन में प्रयुक्त औजारों उनका इस्तेमाल और प्रबंध के बारे में जानकारी दिया गया। डॉक्टर पाटिल ने मधुमक्खियां के पौधे या मॉन्स्टर की जानकारी मधुमक्खियां का बक्सा में प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण  दिया। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के कुल 30 महिला पुरुष प्रशिक्षणार्थी कृषक भाग ले रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट