वीरपुर किसान भवन में एक पदाधिकारी की विदाई तो दो पदाधिकारी के लिए सम्मान समारोह आयोजित

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर किसान भवन में प्रखंड, अंचल व प्रखंड क्षेत्र के जंनप्रतिनिधीयों के द्वारा संयुक्त रूप से एक पदाधिकारी के सम्मान में विदाई दो दो पदाधिकारी के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपने कार्य काल में एक से बढ़कर एक जमीनी विवाद, संप्रदायिक दंगा,या प्राकृतिक आपदा के समय में तटस्थ रहने वाली अंचलाधिकारी ललीता कुमारी के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।

तो नए अंचलाधिकारी भाई विरेंद्र कुमार व नए थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त तीनों पदाधिकारियों को फुल, माला,चादर, पुष्प गुच्छ, बेगूसराय के प्राचीन इतिहास व राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी के प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वीडियो अरुण कुमार निराला,वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दिपक कुमार, पंसस मुकुल प्रकाश,पूर्व जिला पार्षद विपीन पासवान,

पूर्व पंसस अर्जुन यादव, जावेद खां , चुन्नू कुमार चंदन,अभय कुमार सिंह, अभिनाश कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, बब्लू चंद्र वंशी , अशोक सिंह, अंचल सह प्रखंड नाजिर सुभाष कुमार,आत्मा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह समेत अंचल, प्रखंड व थाना के कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट