खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन खराब एवं एक्स-रे सेवा ठप

महंगे दर पर मरीज जांच कराने को विवश, जिला प्रशासन से पहल करने की ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने की मांग।

महंगे दर पर मरीज जांच कराने को विवश, जिला प्रशासन से पहल करने की ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने की मांग।

डीएनबी भारत डेस्क 
पीएचसी खोदावंदपुर को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं। लेकिन खून जांच वाली सीबीसी मशीन एवं एक्स-रे मशीन वर्षों से खराब है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

जबकि यह दोनों स्वास्थ्य जांच सुविधा सेवा मरीजों के लिए वर्तमान समय में अतिआवश्यक है। बावजूद वर्षों से खराब इस मशीन को ठीक करवाने की दिशा में आजतक कोई पहल नहीं किया गया। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। परेशान मरीज महंगे दर पर नीजी जांच घरों में जांच कराने को मजबूर हैं। साथ ही आर्थिक दोहन का शिकार हो रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन या जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं।

खोदावंदपुर प्रखण्ड में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोविड काल में एक्स-रे मशीन लगाया गया था। जिसका लाभ स्थानीय क्षेत्र के मरीजों को मिलता था। लेकिन कोविड काल समाप्त होने के पश्चात एक-रे मशीन बंद हो गया। चिकित्सक द्वारा जांच लिखे जाने की स्थिति में मरीज या तो बेगूसराय सदर अस्पताल लंबी दूरी तय कर जाएं या फिर मंहगे दर पर नीजी जांच घर में जांच कराने को विवश हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी शिकायत के बाद पटना से टेक्नीशियन के टीम मशीन ठीक करने आई थी। लेकिन मशीन ठीक नहीं हुआ। इस मामले में प्रभारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर को एक्स-रे मशीन का पूर्ति नहीं किया गया है। कोविड काल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से एक्स-रे मशीन लगाया गया था। जो सेवा कोविड काल लेकिन के बाद से बंद है।

साथ ही उन्होंने कहा जसकी जानकारी उच्चधिकारी को दिया गया है। रही बात सीबीसी मशीन का तो उसको ठीक करने के लिए पटना से टेक्नीशियन आया था लेकिन स्थानीय टेक्नीशियन तब तक अपनी ड्यूटी से वापस घर लौट चुके थे। जिस कारण पटना से आए टेक्नीशियन को वापस लौटना पड़ा था। जिसके कारण मशीन खराब है। मशीन ठीक करने के लिए उच्च अधिकारी को पुनः स्मारित किया गया है। जल्द मरीजों की सुविधा के लिए मशीन ठीक हो जाएगा।

वहीं प्रखंड प्रमुख संजू देवी, उप प्रमुख नरेश पासवान, पूर्व प्रमुख मिथिलेश मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खोदावंदपुर सीएचसी में बंद पड़े एक्स-रे एवं खून कजांच सीबीसी सेवा के साथ अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध करवाने का मांग जिला प्रशासन से किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम

Begusarai