खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में रिया कुमारी, रिंसी कुमारी और सौरभ कुमार का चयन किया गया है

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की कबड्डी प्रतियोगिता 5 से 9 फरवरी 2023 तक इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही है

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में रिया कुमारी, रिंसी कुमारी और सौरभ कुमार का चयन किया गया है- जिला कबड्डी संघ

डीएनबी भारत डेस्क 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में भाग लेने वाली बिहार की बालक बालिका टीम में बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबद्ध तीन खिलाड़ियों बालिका वर्ग में रिया कुमारी, रिंसी कुमारी, बालक वर्ग में सौरभ कुमार का चयन किया गया है। वहीं बिहार टीम के कोच के पद पर भी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबद्ध भावेश कुमार एवं टीम मैनेजर के पद पर श्वेता कुमारी का चयन किया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की कबड्डी प्रतियोगिता 5 से 9 फरवरी 2023 तक इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही है,खेलो इंडिया में उसी राज्य की टीम भाग ले सकती है जो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल में पहुंचीं हो, इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र प्र सिंह,सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल, राजेश कुमार टूना, सुनील सिंह, संजय सिंह, बबिता कुमारी, पवन कुमार, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार घंटी आदि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । इस आशय की जानकारी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल ने दी।

बेगूसराय,  बीहट से संवाददाता धर्मवीर कुमार 

 

BegusaraibiharBihar newsDNBDNB BharatSports
Comments (0)
Add Comment