खगड़िया मेंहदीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, फैली सनसनी, घटना के विरोध में सड़क जाम

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया परबत्ता प्रखंड के मेहंदीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पसराहा थाना क्षेत्र के महाद्दीपुर में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आई है। घटनाक्रम में शिकार हुए मृत युवक की पहचान मेहंदीपुर निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। वही इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है।

हालांकि मौके पर पसराहा थाना पुलिस भी पहुंचकर घटना तफ्तीश में जुट गई है। बहरहाल घटना के मुख्य कारणों का पता खबर संकलन तक पुलिस प्रशासन नहीं लगाई हुई थी। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। जबकि वही घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक और एक अन्य युवक एक बाइक से जा रहे थे। इरशाद बाइक चला रहा था।

इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इरशाद को गोली मार दिया। इरशाद भागने की कोशिश किया तो फिर एक और गोली उसे मारा गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही इरशाद की मौत हो गई। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा है। इधर पुछताछ में पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पुलिसिया जांच पड़ताल जारी है, आरोपी फरार है। जिसका पता लगाया जा रहा है। भरोसा रखिए बहुत जल्द दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट