डीएनबी भारत डेस्क
राजद एवं कांग्रेस की में टूट के बाद एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए उल्टे राजद पर ही दोषारोपण किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है की सत्ता से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव बेचैन हैं और लगातार अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।
जबकि लोगों के बीच उनकी छवि क्या है सभी को पता है। जितने भी लूट खसोट हुए थे उस राशि के बल पर लगातार तेजस्वी यादव के द्वारा खेल बाकी है खेल बाकी है कहा जा रहा था और आज उल्टे उन्हीं के दल में खेला हो रहा है और विधायक भाग रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क