कार्यकर्ता सतत व सजग रहेंगे तो प्रतिद्वंद्वी का होगा जमानत जब्त – अवधेश राय

 

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्र की मोदी सरकार 10 वर्षो के कार्यकाल में जुमला व वादे सुनाते-सुनाते लोगों को थका दिया  है।अब लोग भी इन बातों को पूरी तरह से महसूस कर लिया है।इस सरकार के खिलाफ जनता का व्यापक गठबंधन बना है।जो इंडिया गठबंधन के नाम से जाना जा रहा है।माहौल पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है।ये बातें पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के दौरान शनिवार को वीरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे थे।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा के सांसद होने से पूर्व यहां से जिन्होंने नेतृत्व किया था,जिसे पूरे हिंदुस्तान जानता था।

जब से दूसरे जिले के व्यक्ति यहां का नेतृत्व किया तब से बेगूसराय की विकास रुकी हुई है।आज पूरी दुनिया में बेगुसराय दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषण वाला जिला बन चुका है।अब लोगों ने भी यह मान लिया है कि हमें बेगूसराय के ही बेटे की जरूरत है।उन्होंने कहा कि लोगों ने यह भी मूड बना लिया है कि बेगूसराय के बेटे ही बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली में गरजेगा।बाहरी व्यक्ति की इस बार की चुनाव में विदाई करनी है।महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने कहा कि वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह सांसद निधि कोष की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाऐ।

भजापा की सरकार जाति,धर्म व मजहब की लड़ाई करवाती है,जबकि यूवा पढ़ें लिखे लोग बेरोजगारी से भटक रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।बेगूसराय का लाल अवधेश को अपना लीजिए और गंगा पार को उसे उस पार कर दीजिए।पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेगूसराय से अवधेश राय को दिल्ली भेजे।सेवानिवृत्त विग कमांडर रंजीत कुमार ने कहा कि बेगूसराय के वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीति करते आये है।उन्हें यहां के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी विकास में अवरोध उत्पन्न हुआ।जिसे यहां की जनता कभी नहीं भूल पाएगी।कार्यक्रम की अध्य्क्षता सह संचालन राम ‌प्रवेश सिंह ने किया।मौके पर इंडिया गठबंधन के प्रह्लाद सिंह,सुरेश पासवान,सुखराम महतो,रामविलास महतो,धर्म राज सहनी, उपेंद्र पासवान, चंद्र प्रकाश नारायण सिंह, पुलिस पासवान, डॉ सुर्य यादव, अफरोज आलम, बाबू खां, संजीव सिंह,वीपीन पासवान, देविंद्र ठाकुर आदि नेताओं ने भी अपने-अपने विचार को रखते हुए महां गठबंधन के साथीयों को अभी से ही तन मन धन से लगें रहने और हर परेशानीयों   का सामना करते हुए केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मैदान में कुद जाने की आवश्यकता को बताया मौके पर महां गठबंधन के सेकरों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट