बिहारशरीफ में प्रेम प्रसंग में भागकर प्रेमी जोड़े ने किया शादी,जान का खतरा बताकर सरकार और प्रशासन से वीडियो बनाकर लगाई सुरक्षा की गुहार

शादी रचाने के बाद इनके परिजनों के द्वारा प्रेमी जोड़ों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

एक ओर राज्य की सरकार अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने को लेकर योजनाएं चलाई है। जिससे अंतरजजातीय विवाह को बढ़ावा मिल सके लेकिन अभी भी समाज के दुश्मन इस अंतरजातीय विवाह को मानने से नकार रहे हैं और अंतरजातीय विवाह करने वाले को जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

ऐसा ही ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले की है जहां प्रेमी जोड़ों ने घर से भागकर शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद इनके परिजनों के द्वारा प्रेमी जोड़ों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसके बाद यह प्रेमी जोड़े भागे भागे फिर रहे हैं। प्रेमी जोड़े ने वीडियो बनाकर राज्य की सरकार और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि प्रेमिका दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा की रहने वाली है। जबकि प्रेमी सोहसराय के मंसूरनगर का रहने वाला है। इन दोनों ने 1 साल पूर्व में भी शादी रचाने के उद्देश से भाग निकले थे।

जिसके बाद परिजनों के द्वारा दोनों को बरामद कर दोनों को शादी के बंधन में बांधने का आश्वासन दिया। बावजूद दोनों को शादी नहीं कराई जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर भाग कर शादी रचा ली।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा