विभिन्न मांगों को लेकर अनुरक्षक संघ के द्वारा धरना का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज बिहार राज्य अनुरक्षक संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया वही संचालन अनुरक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अनुरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति एवं झूठे आश्वासन के तहत गरीब लोगों को कुचला जा रहा है। सात निश्चय योजना के तहत नल जल के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुरक्षक की बहाली की गई थी। जिसका आज तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। और ना ही अनुरक्षक को स्थाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से निम्नलिखित सात मांगों को रखी गई है। धरना के माध्यम से कहा गया है की
अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो हम सभी बहाल अनुरक्षक संघ के सदस्य प्रखंड से लेकर बिहार सरकार तक लगातार अनशन करते रहेंगे।

समस्तीपुर संवादाता अनील चौधरी 

Comments (0)
Add Comment