महान प्रखर समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर राजद कार्यकर्ताओ में शोक

डीएनबी भारत डेस्क 

महान प्रखर समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 75 वर्षीय शरद यादव की मृत्यु इलाज के दौरान हो जाने से राष्ट्रीय जनता दल बछवाड़ा के सभी कार्यकर्ता नेता एवं बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख और संवेदना व्यक्त किया।

उनके निधन पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि स्व शरद यादव लोहिया,जयप्रकाश,कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले सच्चे सिपाही, देशभक्त थे। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व शरद जी संघर्ष के प्रतीक थे। गरीबों,मजदूरों,समाज के अंतिम पंक्तियों में खड़े लोगों के लिए चाहे सदन हो या सदन से बाहर अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले इंसान थे। श्री यादव के निधन हो जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके रिक्त स्थान को निकट भविष्य में भर पाना मुश्किल है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष विष्णु देव सहनी,युवा अध्यक्ष मुकेश मेहता,जिला सचिव अरुण यादव,जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,प्रदेश युवा महासचिव कुमार रुपेश यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष वसी आलम,पूर्व राज्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र राय, मुखिया प्रभात कुमार, उदय कुमार राय,दीपांकर कुमार, प्रखंड उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,बलराम निषाद,रमेश राम, जिला महिला प्रधान महासचिव फुल कुमारी,प्रखंड प्रधान महासचिव रामेश्वरी साह,उपेंद्र यादव,उमेश प्रसाद यादव,उदय कांत चौधरी,भिखारी चौधरी, मोहम्मद मुख्तार,रमेश पासवान,जिबू सिंह, राम उदित यादव,गौरव कुमार,विश्वनाथ सिंह,टोकन महतो,भोला दास,अर्जुन यादव, राम शगुन महतो,तासीब हुसैन, मनोज ठाकुर मनोज सहनी आदि लोगों ने श्री यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Comments (0)
Add Comment