खोदावंदपुर में श्रमजीवी सम्मान समारोह का आयोजन

आजादी के वर्षो बाद भी श्रमजीवी वर्ग हासिये पर है। पूंजीवादी नीति के कारण अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

अम्बेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को बुद्धिजीवी मंच खोदावंदपुर द्वारा श्रमजीवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा आजादी के वर्षो बाद भी श्रमजीवी वर्ग हासिये पर है।

पूंजीवादी नीति के कारण अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहा है। महल बनाने वाला खुला आसमान में रहता है । दवा बनाने वाला दवा के अभाव में मर रहा है। अनाज पैदा करने वाले किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। तभी तो आज देश और संविधान खतरा में है। जरूरत है शिक्षित और अनुशासित बनकर बाबा साहब के संविधान को बचाने का। संविधान बचेगा तभी देश बचेगा।

कार्यक्रम को स्वर्णकार संघ के कन्हैया कुमार जयशवाल , विजय पासवान , दर्जी संघ के संरक्षक मो नेहाल, चंद्रशेखर महतो सहित अनेक श्रमिको व बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया। इस मौके पर मंच के संरक्षक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा द्वारा शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट