डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत अंतर्गत खखना बांध के किनारे बसे 7 लोगों का घर अग्निकांड में जलकर राख हो गया। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का ईलाज कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जोकीया पंचायत के खखना बांध टोला निवासी रंजू देवी अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने कै दौरान ही अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक गैस सिलेंडर में आग लगने के साथ ही एक भयंकर विस्फोट हुआ, और आग पुरे घर को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में आग अपना विक्राल रुप धारण कर लिया।
घायलों की पहचान जोकीया निवासी रामविनय सिंह,रामललित सिंह,चंदन कुमार,रामविलास तांती,अमलेश कुमार,श्यामा देवी, श्रवण तांती,संदीप कुमार,सोनी देवी, लक्ष्मण कुमार समेत अन्य लोगों के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन व अंचलाधिकारी को दी. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर राजस्वकर्मी गोपाल कुमार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वही घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से मांग किया है की अग्नि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट