मुख्यमंत्री नितीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान बछवाड़ा में आगमन पर स्वागत के तैयारी को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समाधान यात्रा को लेकर आगामी 16 फरवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार समेत प्रभारी मंत्री व विभिन्न विधान सभा के विधायक का आगमन हो रहा है।हम सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि मुख्यमंत्री आगमन पर बछवाड़ा में उनका भव्य स्वागत किया जाय।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बैंक बाजार स्थित विश्वनाथ महतो के दरवाजे पर आगामी 16 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर रविवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान राजद,सीपीआइ,कांग्रेस,जदयू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया। बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री समेत प्रभारी मंत्री के आगमन से पुर्व प्रशासन द्वारा तैयारी की समीक्षा, आगमन के उपरांत स्वागत,भ्रमण के दौरान प्रशासन द्वारा चिन्हित जगहों की समीक्षा, बछवाड़ा के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समाधान यात्रा को लेकर आगामी 16 फरवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार समेत प्रभारी मंत्री व विभिन्न विधान सभा के विधायक का आगमन हो रहा है।हम सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि मुख्यमंत्री आगमन पर बछवाड़ा में उनका भव्य स्वागत किया जाय।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री आगमन के दौरान प्रशासन के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ता विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे।वही महागठबंधन के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में आम लोगों के समक्ष मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के बारे में जानकारी देगे। बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,राजद के सुनील यादव, सीपीआई के अंचल मंत्री भुषण सिंह, सीपीएम के संयोजक अवध किशोर चौधरी, मुखिया संध के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार,प्रशांत कुमार दीपक,रंधीर कुमार,रमेश प्रसाद महतो,रंजीत कुमार,राम नरेश यादव,उमेश कुमार राय,मो अख्तर समेत दर्जनों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

Comments (0)
Add Comment