जनता दरबार लगाकर एसपी ने सुनी 150 लोगों की फरियाद

डीएनबी भारत डेस्क 

पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियादें सुनी गयी।

150 लोगों की फरियाद, एक-एक कर प्रत्येक फरियादियों से मिलकर पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा समस्या सुनी गयी और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं।

इस जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), श्रीमती निशित प्रिया भी उपस्थित थें,  जिन्हें जनता की समस्याओं को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बेगूसराय संवादाता सुमीत कुमार बबलू