डीएनबी भारत डेस्क
महागठबंधन के द्वारा प्रस्तावित 3 मार्च 2024 को पटना गांधी मैदान में आहूत जन विश्वास महा रैली को सफल बनाने के लिए बछवाड़ा महागठबंधन के तमाम घटक दलों के द्वारा क्षेत्रो का सघन दौड़ा कर महारैली में पटना चलने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आम जनता से खासकर युवाओं के साथ मजदूर किसानों में युवा नेता बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीना में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर महागठबंधन पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को सुनने महारैली में बछवाड़ा प्रखंड से हजारों की संख्या में महागठबंधन के लोग भाग लेने का अपील किया। उन्होंने रेल,बस निजी गाड़ी से पटना चलने की बात कही।
डीएनबी भारत डेस्क