बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व गोलीबारी,गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल,वही मारपीट में चार लोग घायल

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट वार्ड नंबर 8 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी बात को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लग गई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि मारपीट में अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गोली लगने से घायल व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट वार्ड नंबर 8 की है। घायल व्यक्ति की पहचान खरहट गांव के रहने वाले उपेंद्र शाह का पुत्र विक्रम शाह के रूप में की गईहै। परिजनों ने बताया है कि अपने जमीन पर घेराबंदी की जा रही थी तभी गांव के ही पड़ोसी दबंग आए और गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले लाठी डांटे से सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया

इससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया इस फायरिंग में विक्रम कुमार शाह को सिर में गोली लग गई जबकि मारपीट में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी

मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर गोली से घायल विक्रम कुमार शाह को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है फिलहाल साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क