बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर मां बेटे को छत से फेंका नीचे, गिरने के बाद किया जमकर पिटाई

 

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है ।पीड़ित की पहचान रुचि कुमारी एवं नीलम देवी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने मां और पुत्री को धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया वहीं गिरने के बाद दोनों मां पुत्री की जमकर पिटाई कर दी जिससे मां एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है ।

पीड़ित की पहचान रुचि कुमारी एवं नीलम देवी के रूप में की गई है। पिरीत रुचि कुमारी ने बताया कि उसके पड़ोसी चंदन कुमार एवं अरविंद सिंह जबरन उसके छत से सटकर दीवाल बनाने की कोशिश कर रहा था और इसी बात का  विरोध नीलम देवी एवं उसके परिवार के द्वारा किया गया। तत्पश्चात चंदन कुमार एवं अरविंद सिंह अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ मिलकर आए और नीलम देवी तथा रुचि कुमारी को छत से नीचे फेंक दिया

तथा धक्का देने के बाद भी दोनों की ईंट पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। रुचि कुमारी ने बताया की चंदन कुमार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और इससे पूर्व भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने बरौनी थाने में आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क