बछवाड़ा में आपसी विवाद में जलकर महिला की मौत, परिजनों ने दहेज़ को लेकर हत्या का लगाया आरोप

मृतक महिला के पिता मो इदरीश ने बताया कि लड़का पक्ष के लोगो दुवारा शादी के बाद से ही लड़की को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव में रविवार की सुबह पति पत्नी के आपसी विवाद में महिला को आग लगाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव के गाछीटोल वार्ड संख्या आठ निवासी मो इमरान की पत्नी शाहीन प्रवीण के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगो बताया कि पति पत्नी की आपसी विवाद को लेकर सुबह में एकाएक रोने की आवाज सुनाई दी। वही जब देखा तो उक्त महिला अधजले अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। परिजनों ने उक्त घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय अस्पताल भेज दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर सुनते ही लड़की पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के पिता मो इदरीश ने बताया कि लड़का पक्ष के लोगो दुवारा शादी के बाद से ही लड़की को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी सूचना पुत्री के द्वारा कई बार दिया था। जिसके बाद समाजिक स्तर पर इसकी जानकारी भी दिये थे। जिस कारण दहेज़ के लिए मेरी पुत्री आग लगाकर हत्या कर दिया। घटना के बाद किसी को बिना बताये लड़की लेकर चला गया।

वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना कि पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन वर्ष पुर्व बेगमसराय गांव के गाछीटोल निवासी मो इद्रीश की पुत्री शाहीन प्रवीण व गांव के मो इकबाल का पुत्र मो इमरान के बीच प्यार हो गया। दोनों को छुप छुप कर मिलते देख ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया। समाज के लोगो समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि ने लड़की व लड़के के परिजनों को बुलाकर लड़की व लड़का दोनों से जानकारी लेने के उपरांत निर्णय लिया कि समाज के मौजूदगी में दोनों की निकाह कर दिया जाय। समाज के फैसले के बाद लड़का व लड़की दोनों को निकाह करा दिया गया। उसके बाद लड़की लड़का के परिजनों के साथ विगत तीन साल से साथ रहता था।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि महिला की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है परिजनों के द्वारा बेगूसराय में फर्दब्यान दिया गया है,फर्दब्यान के आधार पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानुनी कार्यवाही की जाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट