नालंदा: जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फगुआ गीतों पर झूमते रहे श्रोता

 

जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अबीर गुलाल एवं फूलों की होली खेली

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत फगुआ गीत से की गई। ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर कार्यक्रम में शामिल श्रोताओं का मन मोह लिया।

वहीं से होली मिलन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अबीर गुलाल एवं फूलों की होली खेली। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए कथावाचक श्याम शुभम् जी महाराज ने कहा की होली की शुरुआत ही वृंदावन से हुई है। होली में सारे गीले शिकवे भूलकर रंग गुलाल लगाकर लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं। होली का पर्व हमें एक रंग में रंग कर देश राष्ट्र और हमारे समाज को एक अच्छा मार्ग प्रदान करता है।

वही जेडीयू नेता भवानी सिंह ने कहा की नालंदा हमेशा से ज्ञान की धरती रही है नालंदा हमेशा ज्ञान की रोशनी से दूसरों को प्रज्वलित करने का काम किया है। हमें भी आपसी सौहार्द एवं एकता का प्रतीक का परिचय देते हुए इस होली पर्व को मनाना चाहिए। ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जा सके।

डीएनबी भारत डेस्क