गारा पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं का ग्राम सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन,राज्य सरकार की उपलब्धियों पर की गयी चर्चा

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के गाड़ा स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण संसद सद्भाव एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जदयू पंचायत अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने किया।

संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी एवं प्रखंड प्रवक्ता सह सरपंच विश्वनाथ पंडित ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम सुंदर सिंह कुशवाहा ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा करते हुये कहा कि सरकार द्वारा सड़क, पुल, पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कौशल राय, शंभू पासवान, उपेंद्र महतो, फूलचंद यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोल्ल्व झा की रिपोर्ट