भाजपा के विरोध में जनता दल यू कार्यकर्ताओ ने निकाला पोल खोल हल्ला बोल कैंडल मार्च

भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों का पोल खुल चुका है भाजपा जातीय गणना का विरोधी है भाजपा नफरत की राजनीति करती है भाजपा के झूठ राष्ट्रवाद का पोल खोलना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है:-मनीष कुमार

डीएनबी भारत डेस्क

रविवार की शाम प्रखंड जनता दल यू द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में भाजपा के विरोध में पोल खोल हल्ला बोल कैंडल मार्च निकाला गया जदयू कार्यकर्ताओं का कैंडल मार्च खोदावन्दपुर पोखरा से चलकर एस एच 55 होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक मार्च किया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मार्च सभा में परिणत हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मनीष कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों का पोल खुल चुका है भाजपा जातीय गणना का विरोधी है भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

भाजपा के झूठ राष्ट्रवाद का पोल खोलना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर भाजपा के जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करना है और आगामी चुनाव में उनका लोकसभा से पत्ता साफ करना है जनता दल यूके कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर बीजेपी के जन विरोधी नीतियों से जनता को रूबरू करावे सभा को मनीष कुमार एकलाख अहमद,विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट