भरतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के विरोध में एआईडीएसओ ने निकाला विरोध मार्च

बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों भारतीय कुश्ति संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की।

बेगूसराय में प्रदर्शनकारियों भारतीय कुश्ति संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के विरोध में महिला पहलवानों का आंदोलन अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय में एआईडीएसओ संगठन बेगूसराय के पदाधिकारियों ने डब्लूएफओ अध्यक्ष बृजभूषण शरण के विरोध में नारेबाजी की एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जिस ढंग से महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं वह पूरी तरह शर्मनाक है और सरकार को इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाई करने के बजाय नजरअंदाज करती दिख रही है। जबकि नियम के अनुसार यदि किसी महिला के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया जाता है तो आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की जाती है।

लेकिन सत्ता आसीन सरकार में मजबूत राजनीतिक पकड़ की वजह से अभी तक बृजभूषण शरण को गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है । जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके विरोध में महिला पहलवान आंदोलन करने को विवश है। अब एआईडीएसओ संगठन महिला पहलवानों के समर्थन में पूरी तरह उतर चुकी है। और जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन करती रहेगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai