नालंदा के विभिन्न लूटकांड का डीएसपी के नेतृत्व में हुआ उद्भेदन, दो गिरफ्तार

नालंदा पेट्रोल पम्प लूट, बंधन बैंक कर्मी से लूट सहित कई लूट कांड का दो आरोपी गिरफ्तार, तीन है फरार।

नालंदा पेट्रोल पम्प लूट, बंधन बैंक कर्मी से लूट सहित कई लूट कांड का दो आरोपी गिरफ्तार, तीन है फरार।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला अंतर्गत करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियांबा से हिलसा जाने वाले मुख्य मार्ग के चंद्रपुरा पेट्रोल पंप के पहले चार लूट कांड घटना को अंजाम दिया गया था। यह घटना डियांबा से चनकुर पेट्रोल पंप के पहले 22 दिसंबर से लगातार तीन दिनों तक यानी 25 दिसंबर तक 4 घटना को अंजाम दिया गया था।

22 को ही दो घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पहली घटना दिन करीब 1:30 में बंधन बैंक कर्मी फील्ड कलेक्शन कर ब्रांच जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसी दिन संध्या करीब 7:30 में डियांबा नगरनौसा मुख्य मार्ग के सिरहटा मोड़ के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से पवन पांडे मजदूरी कर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों द्वारा लूटपाट किया गया था।

इस संबंध में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया गया कि घटना को सूचना मिलते ही एक टीम को गठित किया गया जिसमें थानाध्यक्ष दीपक कुमार हिलसा थाना, थानाध्यक्ष गुलाम सरवर एवं अन्य विशेष पुलिस व तकनीकी टीम के सहयोग से हिलसा थाना क्षेत्र के छोटकी घोसी एवं अन्य जगहों पर छापामारी किया गया। जिसमें दो लूटेरा को धर दबोचा गया।

वहीं इस मामले की तीन बदमाश अभी फरार चल रहे है पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है। वहीं डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से दो मोटरसाइकिल एवं 4 मोबाइल सहित 23000 हजार रुपया भी बरामद किया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

Nalanda
Comments (0)
Add Comment